Doordrishti News Logo

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

जोधपुर,गीता भवन स्थित विवेकानन्द केंद्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। योग वर्ग प्रमुख पंकज व्यास ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत सूर्य नमस्कार द्वारा बलोपासना से किया गया। तत्पश्चात उपस्थित 26 हनुमान भक्त योग साधकों ने परस्पर लाल तिलक ललाट पर लगाते हुए बजरंगबली हनुमान के भक्ति में भजन गाए। और फिर हनुमान चालीसा का ढोलक और ताल के साथ सामूहिक गायन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों ने हनुमानजी के जीवन के प्रेरक प्रसंगो का स्मरण किया। चिरंजीवी हनुमान भक्ति,श्रद्धा,बल, समर्पण के प्रतीक हैं और सदैव प्रेरणास्पद रहते हैं। ‌इस कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र के विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल,प्रकल्प संगठक दीपक खैरे, युवा प्रमुख श्याम मालवीय,कार्य पद्धती प्रमुख हरि, प्रिया अग्रवाल, भगवान पंवार, विनीत कपूर, गजेश भूतड़ा,अनीता बोराना,अमिता बोहरा, नरेंद्र व्यास,नवीन चौहान,वंदना चौहान, प्रेम राज चौहान,अनुराधा, दुर्गा सोनी, जान्हवी सोनी, नितेश उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026