Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूल का पीटीआई बच्चियों पर रखता गंदी नजर

प्रधानाचार्य ने छात्राओं की शिकायत पर कराया पॉक्सो में केस दर्ज

जोधपुर,शहर के रातानाडा इलाके में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत पीटीआई के खिलाफ उसकेे ही प्रधानाचार्य ने पॉक्सो का केस दर्ज कराया है। छात्राओं ने प्रधानाचार्य को शिकायत दी कि पीटीआई सर गंदी नजर रखते हैं। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी स्कूल का एक पीटीआई छात्राओं पर गलत नीयत रखता है। इस बारे में पहले भी छात्राओं ने शिकायत दी थी। उसे नजरअंदाज कर दिया गया। मगर पीटीआई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस पर प्रधानाचार्य की तरफ से रातानाडा थाने में पॉक्सो में केस दर्ज करवाया गया है। रातानाडा थाने के एसआई प्रहलाद सहाय इसमें अब जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026