Doordrishti News Logo

किशोरी का अपहरण सामूहिक दुष्कर्म

जोधपुर, जिला पूर्व में एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस बारे में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ अब अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पूर्व की एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार एक मामला पॉक्सो में दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि अनिल नाम के शख्स ने किशोरी को अगवा करने के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीडि़ता का आज मेडिकल कराने के साथ अब जांच की जा रही है।

बालश्रमिक मुक्त

बासनी पुलिस ने ढाबे पर कार्य कर रहे एक बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया। इसमें अब ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बासनी थाने के एएसआई भंवरसिंह की तरफ से सांगरिया फांटा स्थित जय भवानी ढाबे पर रेड दी गई। तब एक बालक श्रम करते मिला। इस पर संचालक बिंजराज सिंह के खिलाफ जेजे एक्ट में मामला बनाया गया। बालक को बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन को सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: