कीटनाशक की गंध से तबीयत बिगड़ऩे की आशंका
जोधपुर, लूणी तहसील के उत्तेसर गांव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका है कि घर में रखे कीटनाशक की गंध से वह बेहोश होने के साथ उसका दम घुट गया। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा प्रिजर्व किया है। विसरा रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लूणी पुलिस ने मृतका के दादा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
लूणी थाने के हैडकांस्टेबल राणाराम ने बताया कि उत्तेसर गांव की रहने वाली 20 साल की मैना पुत्र ओमप्रकाश जाट की उसके घर में ही अचानक से तबीयत बिगड़ गई। तब परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। मगर उसकी मौत हो गई। बताया गया कि घर में कीटनाशक रखा था। जिसकी गंध से उसका दम घुट गया। घर में बारिश के चलते कीटनाशक लाकर रखा गया था। घर में साफसफाई के समय यह घटना हुई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के दादा बीरमराम जाट की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने मालगाड़ी से कट कर दी जान
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

