Doordrishti News Logo

घर-घर घूम रहा घुड़ला,गवर पूजन की धूम

जैन एंक्लेव सोसाइटी में महिला मंडल की ओर से गणगौर पूजन

जोधपुर, होली के दूसरे दिन से घरों में शुरू हुए माता गौरी पार्वती प्रतीक गवर माता पूजन उत्सव की कड़ी में आज गवर पूजने वाली तीजानियां घर घर घुड़ला लेकर पहुंची और गवर के पारंपरिक गीत गए। एक पखवाड़े तक चलने वाले गंवरपूजन उत्सव में 4 अप्रैल को गणगौर तीज मनाई जाएगी।

पाल रोड स्थित जैन एंक्लेव सोसाइटी में महिला मंडल की ओर से गणगौर पूजन के प्रति तीजणियों में उत्साह नजर आया मंडल सदस्य परमेश्वरी बाहेती ने बताया की मंडल की सभी महिलाओं के मार्गदर्शन में तीजणियां रोजाना शाम को गवर माता की आरती के साथ मंगल गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए क्षेत्र में रिश्तेदारों के घर घर जाती हैं जहां गवर माता के पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर परिवार के सदस्यों के लिए मंगल कामना की जाती है। गीत प्रस्तुत करते हुए महिलाएं स्वांग रचकर गवार ईश्वर की परिवार जनों द्वारा आरती की जाती है।

इस दौरान सुनीता जालानी, रीना भंडारी,पिस्ता जीरावाला,ललिता पारख, कोमल बाहेती,वर्षा गुप्ता, कोमल अग्रवाल,संगीता लूंकड़, प्रियंका जैन,पुष्पा राका,संतोष पारख, रेखा नवाल,भाग्यश्री नवाल,ममता लूंकड़,प्रेम लुंकड,काजल संकलेचा, इंदु अग्रवाल,तरुना जैन,खुशबू अग्रवाल,स्नेहा बाहेती,ममता धूत सहित कई महिलाओं ने भरपूर सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026