Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ और अपराधियों से सांठगांठ में कांस्टेबल पुलिस सेवा से बर्खास्त

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने गत जनवरी माह में पुलिस आयुक्तालय पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की कार से 23 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। बाद में उसे निलंबित कर दिया। अब विभागीय जांच में सामने आया कि वह मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने के साथ अपराधियों से भी उसकी सांठगांठ है। इस पर पुलिस मुख्यालय ने उसे सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी ने यह आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्तालय में लगे कांस्टेबल हरिराम को गत 23 जनवरी को कुड़ी पुलिस ने नाकाबंदी में अपनी कार में 23 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा था। जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। वह पुलिस लाइन मेें तैनात था। उसके खिलाफ विभागीय जांच की गई। तब सामने आया कि वह मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने के साथ उसकी अपराधियों से भी मिली भगत है। इस पर उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026