Doordrishti News Logo

देर रात भारी संख्या में पुलिस बल ने लूणी में बजरी माफियाओं पर दी रेड,मचा हडक़ंप

  • सात डंपर अवैध बजरी
  • सात लोग गिरफ्तार
  • एक जेसीबी और दो बोलेरो केंपर जब्त

जोधपुर, शहर में बजरी के अवैध खनन को लेकर लूणी क्षेत्र में आधी रात को पुलिस की बड़ी रेड दी गई। बजरी माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अवैध बजरी से भरे सात डंपरों को जब्त करने के साथ ही सात लोगों को पकड़ा है। मौके से एक जेसीबी और दो बोलेरो कैंपर भी जब्त किए हैं।

पकड़े गए लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। चार थानों की पुलिस की एक साथ दी गई रेड से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया। इधर उधर भागते हुए सभी लोगों को पकड़ लिया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम वंदिता राणा ने बताया कि अवैध बजरी खनन को लेकर अब पुलिस की तरफ से विशेष कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। सर्वाधिक खनन क्षेत्र वाले लूणी एरिया में माफिया काफी सक्रिय है। इसके लिए देर रात में एडीसीपी पश्चिम हरफूलसिंह,एसीपी बोरानाडा जेपी अटल और चार पुलिस निरीक्षकों लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान, बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल एवं झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार के साथ में भारी संख्या में पुलिस बल को लूणी से लगते भाचरना, तोलासनी और आस पास एक साथ रेड दी गई।

डीसीपी राणा ने बताया कि एक साथ दी गई पुलिस की रेड से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही सात बजरी से भरे डंपरों को भीे जब्त किया है। दो बोलेरो कैंपर और एक जेसीबी को जब्त किया गया। सात लोगों के खिलाफ लूणी थाने में माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026