Doordrishti News Logo

महाप्रबंधक ने की जोधपुर मंडल पर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा

  • उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एक दिवसीय दौरे पर आए जोधपुर
  • निर्माण परियोजनाओं, विद्युतीकरण के साथ स्वीकृत कार्यो की प्रगति की ली जानकारी

जोधपुर,महाप्रबंधक ने की जोधपुर मंडल पर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा। उत्तर पश्चिम रेलवे के महा प्रबंधक अमिताभ एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। जीएम ने डीआरएम एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंडल कार्यालय के सभागार कक्ष में मंडल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने सर्दी एवं कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन पर विशेष बल देने,निर्माण परियोजनाओं, विद्युतीकरण तथा अन्य स्वीकृत कार्यों के लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – इनामी आरोपी की संपत्ति को पुलिस अटैच करने की तैयारी में

बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल पर विद्युतीकरण कार्यों की उपलब्धियों और भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्य से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। मंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जीएम ने माल लदान,गाड़ियों की समयपालंता एवं आधारभूत अवसंरचना के विकास कार्यों की जानकारी ली एवं कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने बैठक में मंडल पर वर्तमान में चल रही निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लक्ष्यानुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही संरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुये सर्दियों में कोहरे के दौरान रेलसेवाओं के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन के लिये भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें – पुलिस पर डंपर से हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ एक दिवसीय दौरे पर पहली बार जोधपुर पहुंचने पर ट्रेड यूनियन संगठनों,एससी/एसटी/ओबीसी एसोशियेशन के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों द्वारा उनका का माला, साफा पहना करके स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा मनोज गुप्ता,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी वासुदेवन,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर प्रवीण चौधरी,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विनय टाक,मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ.अरविंद कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026