गणेश चतुर्थी बुधवार को,सजने लगी प्रथम पूज्य गणपति प्रतिमाएंजोधपुर, शहर में कोविड के दो साल बाद फिर से गणेश महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। गणेश चतुर्थी पर विघ्न विनायक को घरों और मंदिरों में स्थापित करने के लिए शहर की सडक़ों और दुकानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं सज गई हैं।
मिट्टी की प्रतिमाएं बनी उत्साह का केंद्र
इस बार भी मिट्टी की प्रतिमाओं को लेकर उत्साह दिख रहा है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 31 अगस्त से शुरू होने वाले इस दस दिवसीय समारोह में रवि,शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहे हैं। भगवान गणेश के जन्मदिन पर भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश प्रतिमाएं स्थापित करेंगे। यह समारोह गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।
शहर के चौराहों पर सजने लगी प्रतिमाएं
अब शहर की प्रमुख चौराहों पर गणेश की प्रतिमाएं सजनी शुरू हो गई। लोगों ने अभी से खरीदफरोख्त शुरू कर दी है। इस बार गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। घरों में भी गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

