जोधपुर, हैल्पिंग पीपुल्स ट्रस्ट संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष नवीन मित्तल, सिद्धि जोहरी तथा गीतांजलि सोनी ने शिरकत की। पोहानी ने बताया कि कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनने को लालायित मगर आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीन निशुल्क भेंट की गई, ताकि वह उसे अपनी आजीविका का साधन बना सके।

अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली 24 महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया ताकि दूसरी महिलाएं उनसे प्रेरणा ले सकें, अपने जीवन में कुछ हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य हमेशा से समाजोन्नति के साथ ही जरूरतमंद महिलाओं के मदद करना रहा है जो अनवरत जारी रहेगा।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

