Doordrishti News Logo

निःशुल्क कुकिंग क्लास में तिरगां चावल बनाना सिखाया

जोधपुर,निःशुल्क कुकिंग क्लास में तिरगां चावल बनाना सिखाया।जोधाणा सहेली संस्थान, एलायंस क्लब ऑफ जोधाणा तथा गीता प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गीताभवन में निःशुल्क कुकिंग क्लास संपन्न हुई। हर शुक्रवार को लगने वाली निःशुल्क कुकिंग क्लास में बालिकाएं एंव महिलाए भाग ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें – बजट घोषणाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता-दिलावर

कुकिंग क्लास में मन्जु जैसलमेरिया ने आज नई तरह से तिरंगे चावल बनाए। चाकलेट बाॅल्स बनाने की विधि बताई। ज्योति सोलकी ने मेवा पनीर कोफ्ते बनाये। सभी को बनाने की विधि लिखाई गई। आयोजन में संस्थान की रेखा परिहार,मंजु जैसलमेरिया,ऊषा भंडारी सुनीता राठौड,संजू बोराणा, इंद्रा शर्मा,रीना शर्मा,प्रेमलता मावर,ज्योति सोलंकी, लक्ष्मी राठी,सन्जू बोराणा,राखी चौपड़ा का सहयोग रहा।

Related posts: