Doordrishti News Logo

निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम 6 जुलाई को

  • कार्यक्रम के पोस्टर का सैनाचार्य अचलानंद गिरी ने किया विमोचन
  • सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र का साझा आयोजन -12 ज्योतिष विशेषज्ञों की सेवाओं का मिलेगा लाभ
  • राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास होंगे मुख्य अतिथि
  • आध्यात्मिक चिंतक और प्रश्न कुंडली विशेष साध्वी प्रीति प्रियमवंदा होंगी विशिष्ट अतिथि

जोधपुर,निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम 6 जुलाई को। ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं का लाभ जोधपुर वासियों को निशुल्क दिलाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम 6 जुलाई को रातानाडा स्थित एक होटल में किया जाएगा। यह आयोजन जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा।

जोधपुर के पांचबती चौराहे स्थित होटल चंद्रा इन में होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को सेनाचार्य अचलानंद गिरि ने किया।

यह भी पढ़ें – मैजिक गाड़ी चालक पर चाकू से हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि ज्योतिष की विभिन्न विधाएं भारतीय पौराणिक संस्कृति का हिस्सा रही हैं। ज्योतिष के प्रति सभी की सकारात्मक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क ज्योतिष परामर्श होगा। यह कार्यक्रम सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन सेनाचार्य अचलानंद गिरी ने आज किया।

इन ज्योतिषियों का मिलेगा परामर्श
उन्होंने बताया कि पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य और आध्यात्मिक चिंतक व प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ साध्वी प्रीति प्रियमवंदा के विशिष्ट आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम में जन्म कुंडली और प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित एसके जोशी,वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित घनश्याम द्विवेदी,वास्तु और कर्म काण्ड विशेषज्ञ डॉ भैरू प्रकाश दाधीच,मेडिकल एस्ट्रोलॉजर डॉ मोनिका आर करल,वैदिक ज्योर्तिविद पंडित खींवराज शर्मा, वास्तु और एनर्जी कंसलटेंट डॉ चंद्रकांत शर्मा,टैरो कार्ड रीडर(हीलर) चैताली हिमांशु जवेरी व ईशानी पटेल,रेकी चिकित्सा विशेषज्ञ नवीन ओम रामावत,हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा शर्मा,हस्ताक्षर वास्तु एडवाइजर संदीप भार्गव और वैदिक और न्यूरोलॉजी ज्योतिष विशेषज्ञ इंदु चारण का निशुल्क परामर्श मिलेगा।

आयोजन समिति
आयोजन के लिए गठित समिति में प्रवीण मेढ,संतोष मेहता,संतोष माहेश्वरी, दमयंती जांगिड़,अजीत सिंह राठौड़,अनिल प्रजापत,प्रभांशु जोशी,भूमित्र जोशी और निकिता जोशी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-साबरमती व रणकपुर एक्सप्रेस का संचालन बहाल

ये थे मौजूद
इस अवसर पर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी,सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की एडवाइजरी बोर्ड के निदेशक ललित सुराणा, प्रवीण मेढ,आयोजन समिति की सदस्य दमयंती जांगिड़,अजीत सिंह राठौड़, भूमित्र जोशी,निकिता जोशी,संतोष माहेश्वरी,डॉ भेरू प्रकाश दाधीच,पूजा शर्मा,मोनिका आर करल और खुशी शर्मा सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026