Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 29 लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर,शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 29 लाख की धोखाधड़ी। शहर के महामंदिर न्यू बीजेएस कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से 29 लाख रुपयों की ठगी कर ली। साल 2022 में उन्हेें झांसे लेकर गोलमोल जवाब देते हुए यह धोखाधड़ी की गई है। पीडि़त की तरफ से उदयमंदिर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें – फ्लाई ओवर के प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

पुलिस ने बताया कि न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी मीना चौहान पत्नी महेन्द्रसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वर्ष 2022 में जेडएस बीजेएस कॉलोनी निवासी रेखा कंवर और उसके पति रामसिंह राठौड़ ने उसे शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट की बात की। चूंकि यह लोग पूर्व परिचित थे और उन पर विश्वास करते हुए शेयर बाजार में रुपए लगाए गए। मगर काफी समय बीतने के बाद बावजूद उसे मुनाफा नहीं मिलने पर पता लगा कि उसके साथ यह धोखाधड़ी गई है। आरोपी दंपत्ति हर बार गोलमोल जवाब देते रहे। इनके बीच में लिखापढ़ी भी की गई थी। अब उदयमंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

बाईक चोरी का प्रकरण दर्ज
सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में साहबजादों का मोहल्ला भील बस्ती नागौरी गेट निवासी हितेश पुत्र प्रेम ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की रात्रि के समय कादरी गेस्ट हाउस आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चुराकर ले गया। दूसरी तरफ रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में सिविल एयरपोर्ट रोड़ पाबुपुरा निवासी विनोद नायक पुत्र रामपाल ने पुलिस को बताया कि वह सुभाष चौक आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026