मारवाड़ खादी संघ के मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज
जोधपुर, शहर के रातानाडा क्षेत्र में भास्कर चौराहा के पास में मारवाड़ खादी संघ के मंत्री के खिलाफ दो लोगों ने रूपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में केस दर्ज किए है। आरोप है कि लोगों से दुकानें लगाने के लिए रूपए लिए थे। मगर ना तो दुकान लगाकर दी और ना ही रकम पुन: लौटाई गई। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी रातानाडा में रहने वाले प्रकाश सोनी पुत्र हरिविलास सोनी एवं सुभाष नगर मिल गेट पाली निवासी ललित उर्फ ललितेश पुत्र राजेंद्र की तरफ से यह मामले दर्ज कराए गए। इसमें बताया कि मारवाड़ खादी संघ भास्कर चौराहा के मंत्री ने उनसे यहां पर दुकानेें लगाने के लिए रूपए लिए थे। मगर न तो दुकानें लगवाई गई और न ही अब रकम लौटा रहा है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि परिवादियों ने अदालत में इस्तगासे के जरिए मामले दर्ज करवाए हैं जिसकी अब जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

