Doordrishti News Logo

संजीवनी क्रेडिट के खिलाफ धोखाधड़ी केस का शतक पार

-15 और मामले दर्ज
-अब तक 102 प्रकरण हुए दर्ज
-और भी मामले आ सकते है सामने

जोधपुर,लोगों को निवेश और मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर करोड़ों की ठगी करने वाली संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के खिलाफ 15 और मामले दर्ज हुए हैं। अब सभी मामले विवेक विहार और सरदारपुरा थाने में दर्ज हुए है। जिनकी शाखाओं में लोगों ने अपना लाखों रुपया निवेश के नाम पर लगाया था। विवेक विहार में सात और सरदारपुरा थाने में आठ प्रकरण दर्ज हुए हैं।

इसे अवश्य पढ़ें- एटीएम उखाड़ने में वांछित 3 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि कबीर आश्रम चौराहा सालावास निवासी सिरमल पुत्र नेनाराम प्रजापत, पटेलों का बास नंदवान निवासी राजूराम पुत्र जयरूपराम पटेल, नयाबास सालावास निवासी भागीरथ पुत्र ढलाराम गहलोत ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। इन लोगों ने सालावास स्थित शाखा में निवेश किया लेकिन उसकी राशि का भुगतान नहीं किया। इसी तरह सालावास निवासी नबी मोहम्मद पुत्र इस्माइल खां और नंदवान निवासी सुंदर देवी पत्नी मोटाराम ने भी निवेश किया था।

इसे भी पढ़िए- एबीवीपी की छात्र शक्ति का कलेक्ट्रेट पर घेराव

इधर सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में गुरों का तालाब निवासी सारिका पत्नी संजय मोहनोत,गोयलों की ढाणी कालीबेरी निवासी रूघसिंह पुत्र इन्द्र सिंह, शापिंग सेंटर के सामने रहने वाली दौलत जैन पत्नी वरूण जैन, हुडको क्वार्टर निवासी दीपाली पुत्री निरद, धर्मपुरा रोड रामाकिशन भवन निवासी किशन दवे पुत्र रामाकिशन , भगत की कोठी विस्तार योजना निवासी सुधीर अग्रवाल पुत्र कांतिचंद अग्रवाल, लाम्बिया हाउस मकराना मोहल्ला निवासी बलवंतराज पुत्र लेखराज मेहता, रामकृष्ण भवन सिवांची गेट निवासी अमरकांत पुत्र किशन दवे ने नसरानी सिनेमा के पास स्थित शाखा में निवेश किया लेकिन उनका भुगतान नहीं कर धोखाधडी की गई।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026