Doordrishti News Logo

धारदार हथियार के साथ चार युवकों को पकड़ा

जोधपुर,धारदार हथियार के साथ चार युवकों को पकड़ा। कमिश्नरेट पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार युवकों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। प्रतापनगर सदर थाने के हैडकांस्टेबल पाबू सिंह ने गणेश चौराहा के नजदीक संजय ए कॉलोनी श्रीराम मार्केट निवासी ललित पंडित को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।

यह भी पढ़ें – कार को पेट्रोल डालकर जलाया,तीन युवकों पर संदेह

इसी तरह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई अनिल कुमार ने फनवर्ल्ड रोड पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे नयापुरा चौखा निवासी मुकेश को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। जबकि थाने के एसआई मेहराजराम ने अशोक उद्यान के पीछे जमिया लेकर घूम रहे श्याम मनोहर नगर गली 8 निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। इधर बासनी पुलिस थाने के एएसआई भुंडाराम ने डर्बी कॉॅलोनी क्षेत्र में रहने वाले पियोधर को गिरफ्तार कर चाकू को जब्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed