जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित खांगटा हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की श्वास नली में फसे सुपारी के दाने को सफल ऑपरेशन करके बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को 4 वर्षीय मासूम दशरथ के गले सुपारी फंस गया था,उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसे खांगटा हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कराया।

दशरथ की श्वास नली में 12 एमएम का सुपारी का दाना फंसा हुआ था। जिसको हॉस्पिटल के डॉक्टर रविंद्र सोनी (ईएनटी) डॉक्टर मनीष चौधरी व एनस्थीसिया डॉक्टर दिनेश जैन ने सर्जरी कर बाहर निकाला। जिस समय दशरथ को भर्ती कराया गया था उस दौरान उसको साँस लेने में तकलीफ थी, ऑपरेशन के बाद अब दशरथ बिल्कुल स्वस्थ है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

