जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट के नजदीक झाड़ीय़ों में रविवार की सुबह चार दिन की बच्ची मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचने के बाद बच्ची को उम्मेद अस्पताल भिजवाया। बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि बद्री पैलेस रिसोर्ट के नजदीक रविवार की सुबह झांडिय़ों में एक नवजात बच्ची पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची। यह बच्ची चार पांच दिन की लग रही थी। तब उसे पहले उम्मेद अस्पताल में दिखाया गया।

स्वस्थ होने पर चाइल्ड हैल्प लाइन को सूचना दी गई। बाद में उन्हें सौंप दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची को कौन छोड़ गया इसका पता लगाया जा रहा है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात शख्स के खिलाफ केस बनाया गया है।
>>> श्रीयादे माता प्रजापति समाज विकास संस्थान की आम बैठक संपन्न
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण



