Doordrishti News Logo

जयंती पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत को किया याद

जोधपुर,जयंती पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोसिंह शेखावत को किया याद। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत की जयंती जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में मनायी गई।

यह भी पढ़ें – संकट दूर करने का काम करता है सुंदरकांड का पाठ-सोमेश्वर गिरी

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भैरोसिंह शेखावत अमर रहे.के जोशीले नारे लगाये और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सालेचा ने शेखावत के जीवन एवं उनके द्वारा राज्य के हित में किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने शेखावत को सच्चा समाजसेवी एवं हरदिल अजीत राजनेता बताते हुए कहा कि शेखावत अंत्योदय योजना के जनक थे,उनके द्वारा अन्तयोदय जैसी योजना को लागू करवाना ही उनकी गरीबों के बारे में सोच का परिणाम थी। उन्होंने गरीबों का सच्चा मसीहा बताया।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि वे हमेशा राजनीति में सुचिता के पक्षघर रहे और सदा सिद्धान्तों की राजनीति की। उन्होंने उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जिला महामंत्री करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया, भंवरलाल दैया,संजय चंदीरमानी, गोविन्द गहलोत,आदित्य सिंह गहलोत,सीमा माथुर,पूनाराम चौधरी,जगदीश धाणदिया,महेन्द्र छंगाणी,हेमंत जानयानी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन,रफीक लोहार, इन्द्रा राजपुरोहित,अल्का थामेत, कमलेश गोयल,संजु व्यास,हिमांशु प्रजापत,शुभम हंस,गणपत खींची, अशोक भाटी,अनिल प्रजापत,हुकम सिंह इन्दा,सन्नी हंस सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।