Doordrishti News Logo

पैंथर को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम

जोधपुर,पैंथर को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम। माचिया बायोलॉजिकल पार्क में 26 मई को रात्रि में मृत कृष्ण मृगों की मृत्यु का कारण बड़े वन्यजीव के हमले के कारण होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम दिन-रात बड़े वन्यजीव (पैथर) को पकड़ने में जुटी है। उप वन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर सरिता कुमारी वन विभाग की टीम के साथ माचिया बायोलॉजिकल पार्क में मौजूद है। पैंथर की निगरानी के लिए 20 ट्रेप कैमरों की मदद ली जा रही है। संभावित पँथर को पकड़ने के लिए 3 पिंजरे भी लगाये गये है। पार्क के अंदर बाहरी पैंथर की उपस्थिति ट्रैप कैमरा एवं पदचिहनों के माध्यम से ज्ञात हो रही है एवं पैंथर पकड़ने के लिए लगी टीम के सदस्यों द्वारा भी इस पैंथर को देखा गया है।

यह भी पढ़ें – रेलवे ने तीन और ट्रेनों में स्लीपर कोच बढ़ाए

मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर आरके जैन ने पार्क और घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान वन्यजीवों के लिए बनाये गये कैज में चारा-पानी, छाया की समुचित व्यवस्था पाई गयी। कृष्ण मृगों की मृत्यु की इस घटना की जांच के लिए मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर ने नरपतसिंह चारण उप वन संरक्षक प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। नरपतसिंह चारण उप वन संरक्षक (जांच अधिकारी) द्वारा 28 मई को उप वन संरक्षक उड़नदस्ता एसके सिंह के साथ माचिया पार्क का सघन भ्रमण कर शाकाहारी वन्य जीवों के एनक्लोजर में पैंथर के घुसने के संभावित स्थानों को चिन्हित कर बंद करवाया गया। जांच कमेटी को सभी पहलूओं की जांच कर जांच रिपोर्ट 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

माचिया बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना के समय ये क्षेत्र पैंथर प्रभावित क्षेत्र नहीं होने के कारण यथासंभव उस समय पैंथर प्रूफ फेंसिंग का निर्माण नहीं कराया गया था। कुछ समय पूर्व ही जोधपुर शहर के आस-पास के क्षेत्रों में पैंथर की उपस्थिति देखी गई। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिये आउटर फैसिंग को पैंथर प्रूफ फैसिंग बनाये जाने के लिए शीघ्र ही राज्य सरकार को लिखा जायेगा। माचिया पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की टीमें बनाकर रात्रि में भी तैनात की गई है.ताकि हिरणों के एनक्लोजर में पैंथर की प्रविष्टि नहीं हो सके। विभाग की प्राथमिकता है कि पेंथर को यंहा से रथानांतरित कर दें,ताकि कभी घटना की पुनरावृति नहीं हों। पैंथर के विचरण को देखते हुए पार्क को 30 मई को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026