Doordrishti News Logo

रेलवे ने तीन और ट्रेनों में स्लीपर कोच बढ़ाए

बांद्रा-हिसार-बांद्रा,गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल व भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी में एक-एक स्लीपर की बढ़ोतरी

जोधपुर,रेलवे ने तीन और ट्रेनों में स्लीपर कोच बढ़ाए।गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – विधवा को साढ़े छह साल बाद भी अनुकंपा नौकरी नहीं दी,प्रमुख शासन सचिव को पेश होने के आदेश

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी- गांधी नगर कैपिटल एवं भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक द्वितीय श्रेणी शयन यान कोचों की वृद्धि की जा रही है जिससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 22915/ 22916,बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 3,10,17 व 24 जून को तथा हिसार से 4,11,18 व 25 जून को एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इसी तरह ट्रेन 19223/19224, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस में 2 जून से 1 जुलाई तक तथा जम्मूतवी से 6 जून से 5 जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 19225/ 19226 भगत की कोठी-जम्मूतवी – भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक एवं जम्मूतवी से 5 जून से 4 जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इन डिब्बों की वृद्धि से यात्रियों को आवगनमन में सुविधा मिलेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026