ट्रेलर की टक्कर से स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेलर की टक्कर से स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल। जोधपुर- जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर बालेसर में बुधवार सुबह धीरपुरा गांव में बस स्टैंड पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास हुए सडक़ हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ, जब बच्चे पैदल स्कूल जा रहे थे।स्कूल से लगभग 100 फीट पहले एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने तुरंत घायल बच्चों को निजी वाहन और एंबुलेंस की सहायता से बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।
नींद में छत से गिरे युवक की मौत
घटना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरपुरा की कक्षा आठवीं की छात्रा डिंपल कंवर (13) पुत्री चैन सिंह,कक्षा सातवीं की छात्रा मोनिका कंवर (11) पुत्री जसवंत सिंह और कक्षा चौथी के छात्र ओम सिंह (9) पुत्र देवी सिंह घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
