नींद में छत से गिरे युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नींद में छत से गिरे युवक की मौत। शहर के सूंथला स्थित दाउ की पोल में रहने वाला एक युवक रात के समय में छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से प्रतापनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के पूर्वी चंपारण हाल दाउ की पोल में किराए पर रहने वाले मो. मिराज पुत्र रजक मियां की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 26 वर्षीय रेयाज आलम 11 मई की रात को नींद में छत से नीचे गिर गया,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल लाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। प्रताप नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

