जोधपुर, सोमवार की रात को फूल प्याला की रस्म बड़े अदब व एहतराम के साथ घरों में ही अदा की गई,इसी के साथ मुहर्रम सम्पन्न हो गया। मुहर्रम एकता कमेटी के जिला प्रवक्ता नदिम बक्ष ने बताया कि सोमवार देर रात तक फूल प्याला की रश्म बड़े अदब व एहतराम के साथ घरों में ही अदा की गई मुहर्रम एकता कमेटी जोघपुर के अघ्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया की सभी लाईसेंसदारों से मिलकर यह सूचित किया था कि सभी अपने-अपने इमाम बाड़े के पास ही फूल प्याला की रस्म को अदा करें, उसी की मुताबिक सभी मुहर्रम के लाईसेंसदारो ने अपने अपने घरों में ही अपने घर वालों ओर रिशतेदारो के साथ ही न्याज फातिहा खानी करके फूल प्याले की रस्म अदा की।

पिछले दो साल से इसी तरह कोरोना जेसी वैश्विक महामारी को देखते हुए सभी मुहर्रम पर्व की तमाम रस्म को अदा किया। अभी सरकार की गाईड़लाईन की पूरी पालना करते हूए ही मुहर्रम पर्व मनाया गया व फूल प्याला की रस्म के साथ ही मुहर्रम पर्व आज सम्पन्न हो गया। जोघपुर में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा व तमाम मिडिया व सभी संस्थाओं का सहयोग करने के लिए मुहर्रम एकता कमेटी दिल गहराई से सभी का शुक्रिया अदा करती है।
इनका रहा अहम योगदान
उस्ताद हाजी हमीम बक्ष,उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफिक कुरेसी उस्ताद अ वहीद खान, फिरोज खान सलीम दिनी ऐलान, रईस बक्ष,माजिद खान,साकिर शेख, मो.एजाज मोहसीन शेख व सभी सदस्य का भी सराहनीय योगदान रहा।
ये भी पढें – दुपहिया वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 28 गाड़ियां बरामद
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

