Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट में पांच पुलिस निरीक्षक

जोधपुर, पुलिस आयुक्त ने गुरूवार को पांच पुलिस निरीक्षकों को इधर-उधर किया। मंडोर और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में थानाधिकारी बदले गए हैं। उनके स्थान पर निरीक्षक लगाए गए है।

पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई के आदेशानुसार डीएसटी जिला पश्चिम के मनीष देव को मंडोर, अपराध शाखा जिला पूर्व के जुल्फिकार अली को पुलिस थाना चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड, जिला विशेष शाखा पश्चिम के सुभाष विश्नोई को मानव तस्करी यूनिट पूर्व, विशेष शाखा के सत्य प्रकाश को अपराध शाखा पूर्व और पुलिस लाइन में तैनात हुकमाराम को मानव तस्करी यूनिट पश्चिम में लगाया है। मंडोर थानाधिकारी सुरेश सोनी का बीकानेर व चौहाबो निरीक्षक लिखमा राम का जयपुर कमिश्नरेट में तबादला हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: