Doordrishti News Logo

जोधपुर में खुलेंगे पांच नए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय

मुख्यमंत्री ने कार्यालय खोलने और नवीन पद स्वीकृत करने के लिए दी स्वीकृति

जयपुर,जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति दी है। गहलोत की स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट,देंचू, सेखला एवं बापिणि में कार्यालय संचालित होंगे। प्रत्येक में एक-एक बाल विकास परियोजना अधिकारी,सहायक लेखा अधिकारी,वरिष्ठ सहायक,कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद स्वीकृत किए गए हैं।

कार्यालयों से क्षेत्र के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के बारे में परिवारजनों को समय पर जानकारी और कमजोर बच्चों को पोषण सामग्री मिलेगी। गर्भवती और दात्री महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा। बच्चों में होने वाले रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। किशोरियों को सम्पूर्ण विकास के बारे में बताया जाएगा। 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026