Doordrishti News Logo

पुलिस में नामजद पांच गिरफ्तार

नागौरी गेट सर्किल पर किन्नरों का विवाद प्रकरण

जोधपुर,पुलिस में नामजद पांच गिरफ्तार।शहर के नागौर गेट सर्किल पर 29 दिसंबर को दिन में किन्नरों के बीच हुए आपसी झगड़े पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के दस दिन बाद आज पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दयालाल चौहान ने बताया कि 29 दिसम्बर को नागौरी गेट सर्किल पर किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें – रात 12 बजे घर के आगे स्कार्पियो खड़ी की,सुबह छह बजे नहीं दिखी

किन्नरों द्वारा पत्थरबाजी की गई थी। जिसमें गाडिय़ों के शीशे भी फूट गए थे। प्रकरण में प्रार्थी पक्ष कान्ता किन्नर गुरू सरोज मासी गादीपति मारवाड किन्नर समाज निवासी किन्नरो की हवेली सकड़ी गली घंटाघर जोधपुर के साथ आरोपी पक्ष द्वारा गम्भीर मारपीट की गई थी। पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश करते हुए अब कृष्णा उर्फ मानाराम किन्नर,राजूराम उर्फ गौरी किन्नर,खुशी उर्फ मगराज किन्नर, गुरू राजुराम उर्फ गौरी,मंजु उर्फ गणपत किन्नर, गुरू गौरी उर्फ राजुराम और  दुर्गाराम उर्फ दुर्गा किन्नर गुरू गौरी उर्फ राजुराम को गिरफ्तार किया गया है। सभी किन्नर शीतला माता मंदिर कागा की रहने वाली हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: