Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक और एक मोपेड चोरी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। प्रतापनग पुलिस ने बताया कि घोसियों की मस्जिद के पास रहने वाले निजामुद्दीन ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर थाना क्षेत्र में एक केयर सेंटर पर गया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

इसी प्रकार देवनगर पुलिस ने बताया कि मिल्क मैन कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी राजेश बोराणा की बाइक राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड से चोरी हो गई। जबकि श्रीराम चौक मसूरिया स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र सिंह की मोपेड घर के बाहर से चोरी हुई। इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर सांगरिया निवासी जयपाल चारण की बाइक डीपीएस चौराहा के पास से चोरी हो गई। मंडोर पुलिस के अनुसार बनाड़ रोड निवासी रामस्वरूप जाट की बाइक माता का थान क्षेत्र से अज्ञात चोर ले गया। इधर महामंदिर पुलिस ने बताया कि कुम्हारियां का कुआं खांडाफलसा निवासी महेंद्र की बाइक पावटा सी रोड स्थित निजी बैंक परिसर के बाहर से कोई ले गया।

ये भी पढें – पंचायत समिति की मतगणना के परिणाम घोषित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026