पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू
- विधानसभा आम चुनाव-2023
- प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 188 कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में कार्यवाही
जोधपुर,पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू। विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी प्रथम,द्वितीय,तृतीय का प्रशिक्षण सोमवार 9 अक्टूबर को चार स्थानों-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान में प्रारंभ हुआ।
यह भी पढ़ें – घर के बाहर से बोलेरो चोरी,तीन जगहों से बाइक पार
प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर अभिषेक सुराणा ने बताया कि इन चारों प्रशिक्षण स्थलों पर प्रथम प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी 65, मतदान अधिकारी प्रथम 50,मतदान अधिकारी द्वितीय 28, मतदान अधिकारी तृतीय 45 सहित कुल 188 मतदान कार्मिक अनुपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर),जोधपुर के निर्देशानुसार अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

