पहले खरीदी चांदी की चौकी फिर शुद्ध सोने के नाम पर 90 ग्राम सोना लेकर चंपत
- बाइक सवार दो बदमाशों की कारस्तानी
- एयरफोर्स से सेवानिवृत कार्मिक के साथ हुई घटना
जोधपुर,पहले खरीदी चांदी की चौकी फिर शुद्ध सोने के नाम पर 90 ग्राम सोना लेकर चंपत। शहर के एयरफोर्स क्षेत्र मेें एक ज्वैलरी शॉप से बाइक सवार दो बदमाश 90 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए।
यह भी पढ़ें – महामंदिर तीसरी पोल के बाहर नमकीन की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग
मामला 19 सितंबर का है। बदमाश पहले देवी माता के नाम पर चांदी की चौकी खरीद के लिए आया और बाद में शुद्ध सोने के नाम पर सोने की ढाळी लेकर भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर तलाश की गई मगर उनका सुराग नहीं लगा। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। इसकी अनुमानित कीमत 7-8 लाख रुपए है।
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि सेंट्रल स्कीम स्कूल एयरफोर्स एरिया में रहने वाले 85 साल के सत्य नारायण सोनी पुत्र बंशीलाल सोनी एयरफोर्स मेें सत्य नाम से ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। 19 सितंबर को दिन में उनके पास में बाइक पर दो युवक आए थे।
एक युवक अंदर आया और बोला की उसे नवरात्रा को देखते हुए चांदी की चौकड़ी चाहिए। इस पर बुजुर्ग सत्य नारायण ने उसे चांदी की चौकड़ी दी और बदले में 250 रुपए लिए थे।
बाद में युवक ने कहा कि उसे शुद्ध सोने की जरूरत है। इस पर सत्य नारायण ने अपने पास रखी एक सोने की 90 ग्राम ढाळी उसे देखने के लिए थमाई। बाद में वे किसी काम से व्यस्त हो गए।
इस बीच बदमाश युवक मौका लगने पर सोने की ढाळी लेकर चंपत हो गया। बाहर बाइक पर बैठे युवक के साथ भाग गया।
रेलवे स्टेशन तक दिखे फुटेज में, फिर गलियों में ओझल
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि मामले में प्रारंभिक तौर पर जांच की गई तो बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। वे रेलवे स्टेशन तक बाइक पर जाते दिखे, बाद मेें तंग गलियों से ओझल हो गए।
यह भी पढ़ें – फायरिंग में घायल बैंड वादक की मौत
लोकलाज से बचने के लिए देरी से दी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार सत्य नारायण सोनी एयरफोर्स से सेवानिवृत होने के साथ बुजुर्ग है और घटना के बारे में लोकलाज से बचने के लिए रिपोर्ट देने अब आए है। पुलिस की तरफ से अब प्रकरण में गहन तफ्तीश की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

