कृषक दंपति खेत में,चोर 1.60 लाख की नगदी और आभूषण ले गए
- चोर अपने साथ तालों की चाबियां और बाइक चाबी भी ले गए
- पड़ौसी पर संदेह
जोधपुर,कृषक दंपति खेत में,चोर 1.60 लाख की नगदी और आभूषण ले गए। शहर के निकट लूणी स्थित चाली गांव में एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कृषक दंपति के दूसरे खेत में कटाई में होने का फायदा उठाकर घर से 1.60 लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण,तालों की चाबियां और बाइक की चाबी भी चोरी कर गए।
यह भी पढ़ें – फायरिंग में घायल बैंड वादक की मौत
पीडि़त ने इसमें अपने पड़ौसी पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में अब पड़ताल आरंभ की है।
लूणी पुलिस ने बताया कि मामले में धवा पंचायत समिति में चाली गांव के रहने वाले पोकर राम पुत्र पन्नाराम पटेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि 8 अक्टूबर की रात को वे अपनी पत्नी बुधीदेवी संग दूसरे खेत पर कटाई के लिए गए थे।
अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को शाम को लौटे तो ताले टूटे मिले।
अज्ञात चोर घर से 1.60 लाख की नगदी के साथ कमरों में रखे तीन बक्सों से सोने चांदी के आभूषण भी ले गए। तालों को चाबियों से खोला गया और ताला चाबी साथ ले गए। इसके साथ ही बाइक के चाबी को भी चुराकर ले गए।
परिवादी पोकरराम ने इस घटनाक्रम में पड़ौसी पर चोरी करने का अंदेशा जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

