Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में बायलर से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय पर पहुंची दमकलों ने आग को जल्द ही काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान के अनुसार बोरानाडा स्थित हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सुबह नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर तुरंत वे स्टाफ सहित वहां पहुंचे। बासनी, शास्त्रीनगर एवं बोरानाडा रिको से दो-दो दमकलों को वहां भेजा गया। सहायक फायर अधिकारी प्रशांत के अनुसार फायरमैन तनवीर, रौनक शर्मा, जयराम, आसिफ खान, राकेश एवं रामजीत गुर्जर आदि ने मिलकर आग पर कुछ क्षण में ही काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि आग बायलर से निकली चिंगारी से लगी थी। लकड़ी का बुरादा रखा था जिस पर चिंगारी गिरने से आग लग गई। ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। मशीनरी को कुछ नुकसान पहुंचा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026