Doordrishti News Logo

पत्नी संग सिनेमा हॉल से लौट रहे युवक के साथ मारपीट

  • अस्पताल में भर्ती कराया
  • पहले पूछा नाम
  • फिर किया हमला

जोधपुर,पत्नी संग सिनेमा हॉल से लौट रहे युवक के साथ मारपीट।शहर की रेजीडेंसी रोड पर रविवार की रात सिनेमाघर से अपनी पत्नी के साथ मूवी देखकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार सात आठ युवकों ने कार सवार को रुकवाकर मारपीट की। घायल अवस्था में उसे मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आस-पास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस इसमें पड़ताल कर रही है।

यहां पढ़ें पूरी कहानी क्या थी- युगल का कार सवार युवकों से विवाद,युवक पर जानलेवा हमला

पुलिस ने बताया कि बुचकला भोपाल गढ़ की नजमा पत्नी अकरम गौरी ने रिपोर्ट दी। बताया कि रविवार की रात में वह अपने पति व पति के दोस्त व देवर के साथ रात को एक बाइस्कोप में मूवी देखने के लिए गई थी। यहां से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी गांधी मूर्ति मेडिकल सर्किल रोड प्राइवेट हॉस्पिटल के पास अलग अलग बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया।सात आठ युवकों ने मेरा हाथ पकड़ कर मुझे कार से नीचे उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके पति अकरम पर डंडों और बेसबॉल बल्लों से हमला कर दिया। इस हमले में उसके पति के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी। जिसे घायल अवस्था में जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। पीडि़ता ने बताया कि रात को डेढ़ बजे के करीब अज्ञात युवकों ने उसकी कार रुकवाकर हमला कर दिया।

नाम पूछने के बाद हुआ हमला 
कार का कांच नीचे उतार कर नाम पूछने के बाद उन्होंने हमला कर दिया। उनके हाथों में सरिए,लोहे की रॉड भी थी। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। उसे कार से नीचे उतारने लगे। इसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed