Doordrishti News Logo

बाइक पर जा रहे ससुर-दामाद को स्कार्पियो से टक्कर मारकर हमला, दामाद की मौत

  • डाकोत परिवारों में एरिया को लेकर विवाद
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम -हत्या एवंं हत्या प्रयास का केस दर्ज

जोधपुर,बाइक पर जा रहे ससुर- दामाद को स्कार्पियो से टक्कर मारकर हमला, दामाद की मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित नेवरा रोड पर बाइक सवार ससुर दामाद पर स्कार्पियो सवार चार भाईयों ने मिलकर हमला किया। उनकी बाइक को स्कार्पियो से टक्कर मार दी। इसमें दामाद की मौत हो गई जबकि ससुर घायल है। ससुर पर हमला करने वाले भी उसके सगे भाई हैं,छह भाई हैं। मथानिया पुलिस ने घटना में हत्या एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना बुधवार की अलसुबह होना बताया गया है। विवाद की वजह परिवार के लोग डाकोत है जो एरिया को लेकर विवाद करते आए हैं।

यह भी पढें – चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी गिरफ्तार

मथानिया थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि देशनोक बीकानेर के रहने वाले मांगीलाल देशांतरी के छह पुत्र है। इनमें भंवरलाल,बुधाराम, कानाराम,भींयाराम,पप्पूराम,ताराचंद है। भंवरलाल की बेटी शादीसुदा है और उम्मेदनगर का कानाराम पुत्र पप्पूराम उसका जवाई है। बुधवार की सुबह ससुर भंवरलाल और उसका जवाई कानाराम बाइक लेकर उम्मेद नगर से ओसियां की तरफ जा रहे थे। तब स्कार्पियो में आए भंवरलाल के चार अन्य भाईयों कानाराम,पप्पूराम, ताराचंद एवं भींयाराम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे भंवरलाल और उसका जवाई कानाराम पुत्र पप्पूराम बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से जोधपुर रैफर किया गया। मगर कानाराम की मौत हो गई। जबकि उसका ससुर भंवरलाल का अस्पताल में उपचार जारी है। थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि सभी देशांतरी जाति के हैं और डाकोत का काम करते हैं,मूल रूप से बीकानेर देशनोक के हैं। इनके बीच एरिया में आने जाने की बात को लेकर विवाद होता आया है। ऐसे में भंवरलाल का परिवार यहां काफी समय से मथानिया में ही है। उसका जवाई कानाराम उसके साथ ही रहता था। हमले की वजह आरंभिक तौर पर उनके डाकोत कार्य के चलते एरिया को लेकर सामने आया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026