Doordrishti News Logo

पुलिस ने दर्ज किया साधारण मारपीट का केस

घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल

जोधपुर,पुलिस ने दर्ज किया साधारण मारपीट का केस। शहर के 12वीं रोड पर दो दिन पहले रात के समय में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लोहे के पाइप, सरिया एवं हॉकी बट से हमला किया था। जिससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। पीडि़त एक शराब ठेका पर पूर्व में सैल्समैन था। हमलावरों को आशंका थी कि वह ठेेके के फोटो वीडियो उतार रहा है। बुरी तरह से मारपीट में घायल पूर्व सैल्समैन का अस्पताल में उपचार जारी है, मगर पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज कर इतिश्री कर ली। घटना के दो दिन बाद भी हमलावर हाथ नहीं लगे है।

यह भी पढ़ें – मजदूरी मांगने पर कमठा मजदूर को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

मूलत: आसोप के ताडियाना निवासी गिरधरसिंह पुत्र भंवरसिंह की तरफ शास्त्रीनगर थाने में यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह 29 अप्रेल को अपने एक मित्र जालाराम से मिलने के लिए 12वीं रोड पर एक ठेके के नजदीक पहुंचा था। बाद में उसका मित्र चला गया। इसके बाद वहां पहले से हॉकी,लोहे के पाइप, सरिया आदि लेकर बैठे महेश, भागीरथ,विकास आदि ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार वह पहले द लायन वाइन शॉप पर ठेके पर सैल्समैन के पद पर लगा हुआ था। 31 मार्च को ठेका खत्म होने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी। वक्त घटना हमलावरों को आशंका थी कि उसके द्वारा ठेके के फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाया गया है। इस पूर्व सैल्समैन के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोमवार की रात में वायरल हुआ था। उसका पैर फ्रेक्चर हो गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026