Doordrishti News Logo

सर्प दंश से कृषक की मौत

जोधपुर, निकटवर्ती शेरगढ़ के धीरपुर गांव में खेत पर शुक्रवार की सुबह कृषि कार्य करते सर्पदंश से एक कृषक की मौत हो गई। उसके पुत्र ने इस बारे में शेरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाया है। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि कोसाणा पीपाड़ निवासी जगदीश माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 75 वर्षीय अचलाराम पुत्र पूनाराम धीरपुर गांव में सुबह एक खेत पर कार्य कर रहे थे तभी जहरीले सर्प ने काट लिया। इससे वे बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी कुछ देर बाद उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया है।

कार चोरी का मामला दर्ज

कुड़ी पुलिस थाने में लोहावट के सामराउ हाल विवेक विहार निवासी विकास पुत्र भाकरराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि कुड़ी सेक्टर 10 में खड़ी उसकी एक कार वर्ना ब्रेजा को अज्ञात चोर ले गए। फिलहाल का पता नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026