Doordrishti News Logo
वैदिक शब्द की व्याख्या

हिंदी शब्द का बढ़ाएं ज्ञान जिज्ञासा का करें समाधान

शब्द संदर्भ:- (170) वैदिक

लेखक:-पार्थसारथि थपलियाल

जिज्ञासा

गाज़ियाबाद से सोम प्रसाद शर्मा की जिज्ञासा भारतीय संस्कृति में व्याप्त कई शब्दों के बारे में जानने की है। वेद, उपवेद, संहिता, ग्रंथ उपनिषद ऋषि, मुनि, श्रुति, स्मृति आदि क्या हैं?

समाधान

संस्कृत व्याकरण के अनुसार वेद शब्द की उत्पत्ति विद धातु से हुई है। विद शब्द का अर्थ है ज्ञान। इन्हें श्रुति भी कहा जाता है। वैदिक ज्ञान दो प्रकार से संग्रहित है। पहला है श्रुति परंपरा और दूसरा स्मृति परंपरा। श्रुति का अर्थ है सुनना और स्मृति का अर्थ है याद रखना। वेद दुनिया की सबसे पुरानी संहिताएँ हैं। इसीलिए भारत बड़े गर्व से कहता है कि सनातन संस्कृति का मूल आधार वेद हैं, जो अपौरुषेय हैं, जिनमें ब्रह्मांड का वह ज्ञान है जो अन्यत्र नही है। वेद अपौरुषेय हैं का मतलब है, वेदों में निहित ज्ञान ईश्वरीय है। यह ज्ञान आरम्भ में चार ऋषियों को प्राप्त हुआ। उनके नाम हैं- अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा। गीता में भी इन चारों का विवरण है।

मनुस्मृति में एक श्लोक है

अग्निवायुरविभ्यस्तु त्र्यं ब्रह्म सनातनम।
दुदोह यज्ञसिध्यर्थमृगयु: समलक्षणम्॥ -मनु (1/13)

पुराण यह मानते हैं कि सबसे पहले ब्रह्माजी ने ईश्वरीय ज्ञान अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा को दिया। जिन्होंने ज्ञान को सुना और आगे अपने शिष्यों को सुनाया। मनुस्मृति के अनुसार ऋषियों द्वारा अपनी कठोर तपस्या के दौरान जो दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ उस ज्ञान को उन्होंने अपने शिष्यों को बताया। इसलिए ऋषियों को मंत्रदृष्टा कहा जाता है। इस ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने वाले 414 ऋषि हुए हैं उनमेसे 30 महिलाएं हैं। इनमे कुछ प्रमुख नाम हैं-भारद्वाज, कश्यप,कपिल,गौतम,वशिष्ठ, विश्वमित्र,अत्रि,जैमिनी,पारासर, जमदग्नि,कात्यायन,याज्ञवल्क्य, कणाद,पतंजलि,गार्गी,मैत्रेयी,अपाला, लोपामुद्रा,घोषा,रत्नावली आदि।

वेदों में तीन तरह का ज्ञान है। पहला ज्ञान कांड, दूसरा कर्म कांड और तीसरा है भक्ति कांड। अर्थात वेदों में ज्ञान, कर्म और भक्ति पर विस्तृत जानकारी है। स्वामी दयानंद सरस्वती ज्ञान के दो भाग कर देते हैं, एक है साहित्य और दूसरा विज्ञान।
ऋषियों द्वारा प्राप्त ज्ञान श्रुति परंपरा से संग्रहित होता रहा। उस संग्रह को संहिता कहा जाता है। संहिता का एक अर्थ नियमावली भी होता है। इस प्रकार पहली वैदिक संहिता का नाम ऋग्वेद संहिता है। (क्रमशः)

“यदि आप भी किसी हिंदी शब्द का अर्थ व भावार्थ जानना चाहते हैं तो अपना प्रश्न यहां पूछ सकते हैं”

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड

February 27, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

February 25, 2026

डिस्ट्रैक्टर डिवाइस तकनीक से चेहरे की जटिल विकृति का सफल उपचार

February 25, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026