केंद्र सरकार से अपेक्षा,एनजीटी फिर से शुरू करें

राजस्थान हाईकोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्र सरकार से अपेक्षा,एनजीटी फिर से शुरू करें।राजस्थान हाइकोर्ट की खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत माथुर और न्यायाधीश आनंद शर्मा ने राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में होने से केंद्रीय सरकार से पूर्ण अपेक्षा जताई है कि जोधपुर में कई साल पूर्व शुरू होकर बंद कर दी गई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) जल्द ही पुन: शुरू करने की व्यवस्था करें तथा केंद्रीय सरकार के अन्य अधिकरण, अपीलेट अधिकरण और बोर्ड आदि की चल पीठ जोधपुर में प्रारंभ करने वास्ते अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करें।उन्होंने राज्य सिविल सेवा अधिकरण की जोधपुर के क्षेत्राधिकार की सभी लंबित पत्रावलियों को स्थाई पीठ जोधपुर में हस्तांतरित करने के आदेश दिए और आगामी पेशी 27 जनवरी तय की।

राजस्थान हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से दायर जनहित याचिका पर बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित और अधिवक्ता अनिल भंडारी ने कहा कि राज्य सिविल सेवा अपीलेट अधिकरण में जोधपुर स्थाई पीठ के न्यायिक सदस्य की नियुक्ति होने पर जोधपुर क्षेत्राधिकार के सभी लंबित मामले अविलंब जोधपुर हस्तांतरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जोधपुर में चल रही एनजीटी को बिलावजह कई साल पहले बंद कर दिया गया है और यहां के नागरिकों को अब भोपाल जाना पड़ता है। दो दशक पूर्व भारत सरकार ने जोधपुर में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग की चल पीठ की अधिसूचना जारी की, लेकिन इसका क्रियान्वन नहीं हो पाया। अधिवक्ता पुरोहित और भंडारी ने कहा कि जोधपुर में ऋण वसूली अधिकरण और अपीलेट अधिकरण तथा रियल एस्टेट रेग्युलेटरी ऑथोरिटी (रेरा) की पीठ की नितांत आवश्यकता है।

भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने कहा कि वे न्यायालय की भावना को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सरकार के अधिसूचित अधिकरण, अपीलेट अधिकरण और बोर्ड की चल पीठ जोधपुर में गठित करने के सार्थक प्रयास और क्रियान्वन बाबत अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करेंगे। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर बिश्नोई, हाईकोर्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ सचिन आचार्य और अजमेर रेवेन्यू बार की ओर से एमएम रंजन ने वीसी से पैरवी की।

दो वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने को सेतु का काम करेगा कार्यकर्ता-जोशी

खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत माथुर और न्यायाधीश आनंद शर्मा ने जोधपुर में राजस्थान सिविल सेवा अपीलेट अधिकरण की स्थाई पीठ में न्यायिक सदस्य नियुक्त करने पर जोधपुर क्षेत्राधिकार के सभी लंबित प्रकरण जोधपुर में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए और राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में होने पर पूर्व में स्थापित की गई एन जीटी जल्द ही प्रारंभ करने के सार्थक प्रयास करें और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग तथा केंद्रीय सरकार के अधिसूचित अधिकरण, अपीलेट अधिकरण और बोर्ड आदि की चल पीठ जोधपुर में प्रारंभ करने वास्ते भारत सरकार अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करें।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026