पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर भी कार्यक्रम

जोधपुर, शहर में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वर्चुअल के साथ प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन हुआ। पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस कार्यालय में गांधी और शास्त्री का भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके किए गए कार्यों को वक्ताओं ने याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कई कांग्रेसी मौजूद रहे। साथ ही शहर के कई स्थानों पर पुष्पांजलि के साथ कुष्ठ आश्रम में फलाहार का वितरण किया गया। भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया।

गांधी शास्त्री जयंती कार्यक्रम

पुलिस नियंत्रण कक्ष में कार्यक्रम

गांधी जयंती पर अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्रों पर एसीपी अचल सिंह देवड़ा, पुलिस निरीक्षक निशा भटनागर, सुनील चारण आदि अधिकारी -कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन माला व पुष्प अर्पित कर नमन किया।

एसीपी अचल सिंह देवड़ा प्रभारी अभय कमांड कंट्रोल सेंटर ने गांधी के जीवन व दर्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा आज का दिन विश्व में अन्तर्राष्ट्र्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। निरीक्षक सुनील चारण कहा गांधी आज भी उतने ही प्रासंगिक एवं अनुकरणीय हैं।

पुलिस निरीक्षक निशा भटनागर कहा आज के युग में गांधी की जीवन से जुड़े हुए 10 मुख्य  सिद्धांतों को आज प्रत्येक को अपने जीवन में आत्मसात करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर हैडकांस्टेबल रामचंद्र देवासी ने गांधी दर्शन पर अपनी स्वरचित कविता द्वारा उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews