कॉक्स कुटिर के पास में किन्नर भिड़े,चाकू मारा
जोधपुर,कॉक्स कुटिर के पास में किन्नर भिड़े,चाकू मारा। शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाने के समीप कॉक्स कुटिर के नजदीक रविवार की रात को किन्नरों के गुट में झगड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में देर रात लगी आग
डंडे से पिटाई और चाकू के वार से एक किन्नर घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शास्त्रीनगर थाने में इस बारे में एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें जांच चल रही है।
पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को कॉक्स कुटिर के समीप किन्नरों के बीच में विवाद के बाद मारपीट हुई। एक किन्नर को चाकू लगने से वह घायल हो गया। उसके साथ डंडों से भी पिटाई की गई। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें जांच एसीपी वेस्ट द्वारा की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

