बैंक ऑफ इंडिया में 24-25 को कर्मचारियों की हड़ताल

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। बैंक ऑफ इंडिया में 24-25 को कर्मचारियों की हड़ताल। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 24-25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ लें – सूने मकान से 1.50 लाख की नगदी और आभूषण ले गए

यूनियन के उप-महासचिव पूनम जालान ने बताया कि 27 दिसम्बर, 2021 को केन्द्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया के मध्य हुए समझौते का बैंक प्रबंधन पालना नहीं कर रहा है। इसके अलावा लिपिकीय स्टाफ की कमी,सफाई कर्मचारी,सुरक्षा प्रहरी तथा सब-स्टाफ की कमी, केजुअल कर्मचारियों को स्थायी करने की माँग शामिल है।

बैंक में समुचित लिपिकों की भर्ती नहीं की जा रही है,जिससे ग्राहक सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है। सफाई कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं। बैंक प्रबंधन सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। बैंक ऑफ इंडिया में हजारों केजुअल वर्कर्स 5-10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उनको नियमित नियुक्तियाँ नहीं दी जा रही हैं।

बैंक प्रबंधन ट्रांसफर पॉलिसी का भी उल्लंघन कर रहा है तथा स्थायी एवं नियमित कार्य को ठेके पर देने की योजना बना रहा है। 20 फरवरी को देश के समस्त आँचलिक कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किये जायेंगे तथा जिला स्तर पर प्रदर्शन किये जायेंगे।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026