ईमित्र संचालक बेटा साइबर फ्रॉड गैंग के साथ पकड़ा गया
- पिता ने लगाया गैंग पर खाता सीज कराने का आरोप
- कोयम्बटूर पुलिस फरवरी में जोधपुर आकर पकड़ ले गई थी
- कोर्ट में इस्तगासे पर केस दर्ज
जोधपुर,ईमित्र संचालक बेटा साइबर फ्रॉड गैंग के साथ पकड़ा गया। शहर के माता का थान स्थित एक ईमित्र संचालक को कोयम्बूटर पुलिस गत फरवरी माह में साइबर फ्रॉड केस में गिरफ्तार कर ले गई थी। उसके साथ में तीन चार अन्य लोग भी गैंग के रूप में पकड़े गए। मगर अब उसके पिता ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से गैंग के कुछ लोगों पर पुत्र को धोखे से फंसाने और खाता सीज कराने का केस दर्ज करवाया है। कोयम्बटूर में साइबर फ्रॉड का केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें – कच्ची बस्तियों में किया कन्या पूजन
माता का थान थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले मेें भोपालगढ़ के धोरू निवासी जवरी लाल पुत्र चौखाराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।
इसमें बताया कि उसका पुत्र सत्य नारायण मैसर्स आशापुरा ईमित्र सर्विस का संचालन करता था। उसके साथ में निखिल चौधरी, किशन, संदीप आदि ने मिलकर खातों से रुपयों को ट्रांसफर करवाया था। जिसके बाद उसके पुत्र सत्यनारायण का खाता सीज हो गया।
पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार मामला साइबर फ्रॉड का था। इसमें गत फरवरी में कोयम्बटूर पुलिस जोधपुर आई थी और उक्त लोगों को साइबर केस में गिरफ्तार कर ले गई थी। जिसमें परिवादी के पुत्र को भी नामजद किया गया था। अब पिता ने उसके पुत्र के साथ निखिल चौधरी,संदीप,किशन आदि द्वारा फ्रॉड किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।
Related posts:

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

