Doordrishti News Logo

प्रतापनगर सदर में आठ सीसीटीवी कैमरे के सेट भेंट

जोधपुर, शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए कई जगहों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही नवसृजित प्रताप नगर सदर में भी कैमरे लगाने का कार्य आरंभ हो जाएगा। इस कड़ी में मंगलवार को हाजी जमाल खां, फारूक भाई ने प्रतापगर सदर थाने में आठ सीसीटीवी कैमरे के सेट भेंट किए। थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि हाजी जमाल खां, फारूक भाई ने थाना क्षेत्र के लिए ये कैमरा सेट उपलब्ध करवाए हैं। वार्ड नंबर 13 पार्षद युसुफ खां की तरफ से वार्ड एरिया में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews