Doordrishti News Logo

बदमाश कई दिनों से व्यवसायी के संपर्क में रहा सरगर्मी से तलाश

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट इंवेस्टमेंट का कार्य करने वाले एक व्यवसायी से चार लाख रूपयों से भरा बैग लूट का प्रयास हुआ। लुटेरा कोई और नहीं उसी के दोस्त का मिलने वाला था और पिछले तीन चार दिनों से गोल्ड लोन दिलाने के लिए संपर्क  बनाए हुए था। लूट में नाकाम रहने वाला बदमाश अभी फरार है जिसकी शास्त्रीनगर पुलिस तलाश कर रही है। घटनास्थल बरतुल्ला खां स्टेडियम के निकट बालमंदिर के मोड़ पर हुई है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर के बाबू राजेंद्र प्रसाद मार्ग गली नंबर दो में रहने वाले हेमंत भूतड़ा पुत्र ओमप्रकाश के साथ यह घटना हुई। उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सरदारपुरा पुलिस थाने के निकट खुशी इंवेस्टमेंट नाम से फर्म संचालित करता है। रोजाना ही फर्म का काम निपटा कर रात को घर लौटता है। उसका एक मित्र अजय मेहता को मिलने पर सिरोही का हिमांशु गर्ग पिछले तीन चार दिनों से उससे आकर मिलता और गोल्ड लोन दिलाने की बात करता था। 4 फरवरी की रात में हेमंत भूतड़ा अपना कार्यालय रात को बंद कर अपनी स्कूटी लेकर वहां से निकला था। तब नजदीक कुछ दूरी पर हिमांशु आया और उसने आगे पेट्रोल पंप पर तक छोडऩे को कहा। इस पर हिमांशु उसकी स्कूटी के पीछे बैठ गया। रात करीबन 11.35 बजे जब वह स्कूटी से बरकतुल्ला खां स्टेडियम के पास में बालमंदिर भवन के मोड़ पहुंचा तो पीछे बैठे हिमांशु गर्ग ने हेमंत की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिर गया और स्कूटी के आगे रखा चार लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर ले जाने लगा। तब हेमंत ने प्रतिकार करते हुए विरोध जताया और पत्थर उठाकर उसे मारा। मगर वह बैग ले जाने में सफल नहीं हो सका। इस बीच एक बाइक सवार वहां और हिमांशु गर्ग उसकी बाइक के पीछे बैठ कर भाग निकला। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। बदमाश की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026