Doordrishti News Logo

ई-मित्र संचालक और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

  • महिला के बच्चा नहीं होने पर अडोप्ट के लिए फार्म भरने गई थी
  • यौनशोषण किया

जोधपुर, शहर के जिला पूर्व में रहने वाली एक महिला के बच्चा नही होने पर वह ई-मित्र पर बच्चा अडोप्ट के लिए ऑन लाइन फार्म भरने गई। तब ई-मित्र संचालक ने उसे फार्म भरने के बहाने नजदीकियां बढ़ाई और दुष्कर्म किया। इसमें उसके साथ अपने भाई को भी शामिल कर दिया। महिला के बाद में बच्चा भी हुआ। आरोपी महिला को स्वीकार करने का झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ज्ञात रहे कि ई-मित्र संचालक के पिता की तरफ से पुत्र को परेशान करने का आरोप भी महिला पर लगा है और केस दर्ज हुआ था।

जिला पूर्व पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शादी के बाद उसे संतान नहीं होने पर वह 2020 में क्षेत्र में एक ई-मित्र पर गई थी। जिसके मालिक ने उसे ऑनलाइन साइट पर फार्म भरवाया और जानकारी दी। महिला का आरोप है कि उसके पास में मोबाइल नंबर आदि होने से वह नजदीकियां बढ़ाने लगा। बाद में दुष्कर्म करने के साथ स्वीकार करने का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि ई-मित्र संचालक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यौन शोषण के चलते वह गर्भवती हो गई और बच्चा भी जन्मा। उसने यह बात अपने घरवालों को बताई तो उसे ससुराल व पीहर से बेदखल कर दिया गया। इधर ई-मित्र संचालक ने भी उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर जिला पूर्व की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विदित रहे कि ई-मित्र संचालक के पिता की तरफ से भी कुछ दिनों पहले इस महिला पर ब्लैकमेल कर रूपए ऐंठने का आरोप लगाया गया था और मामला दर्ज करवाया गया था। जिसकी अभी जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026