डंपर चालक ली ने दो युवकों की जान,एक घायल
जोधपुर,डंपर चालक ली ने दो युवकों की जान,एक घायल। जिले के पीपाड़ शहर पुलिस थाना के रिया क्षेत्र में एक डंपर चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
यह भी पढ़ें – माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
पीपाड़शहर थाने में रिया निवासी घेवरराम पुत्र अणदाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बताया कि रात्रि के समय डम्पर चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाकर उसके भतीजे दीपक और उसके दो साथियों ओमाराम और रामनारायण को टक्कर मारकर उछाल दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए। जहां पर ओमाराम और दीपक की मौत हो गई। जबकि रामनारायण का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

