Doordrishti News Logo

नशे में सफाईकर्मी नाले में उतरे दलदल में फंसे

  • देर रात बासनी पुलिस ने सकुशल निकालवा कर अस्पताल पहुंचाया
  • एक गंभीर

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल के सामने गेट संख्या 3 के निकट सोमवार की देर रात को दो सफाई कर्मी नशे की हालत में नाले में सफाई करने उतर गए। इससे वह संभल नहीं पाए और दलदल में फंस गए। उनके चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी मौके पर पहुंची और उन्हें दलदल से निकलवा कर एम्स अस्पताल भिजवाया। एक की हालत गंभीर बनी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं सका कि किसके कहने पर रात को सफाई करने वहां पहुंचे थे। इनके शराब पीए होने की प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें- पावर बाइक पर संदिग्ध घूम रहे दो अपराधियों से मिले भारी मात्रा में अवैध हथियार 

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एम्स अस्पताल के गेट संख्या 3 के समीप रात को दो सफाई कर्मी सूरसागर निवासी गोपाल राव और अनिल वाल्मिकी नाले की सफाई के लिए उतर गए। यह रात को किसके कहने पर पहुंचे यह पता नहीं लगा है। उनके दलदल में फंसे होने की सूचना पर बासनी पुलिस तत्काल वहां पहुंची और दोनों को बाहर निकलवा कर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एक की कंडिशन सीरियस है। मगर उपचार जारी है। जल्द ठीक हो जाएगा। पुलिस देर रात उनके बयान ले रही थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026