Doordrishti News Logo

डॉ राजश्री बेहरा होंगी आईएचटीएम विभागाध्यक्ष

जोधपुर(डीडीन्यूज),डॉ राजश्री बेहरा होंगी आईएचटीएम विभागाध्यक्ष।डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियऩ्त्रक डॉ बीएस जोधा ने आदेश जारी वरिष्ठ आचार्य डॉ राजश्री बेहरा को इम्यूनो हेमेटोलॉजी ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए जोधपुर की दो लीडर ट्रेनर का चयन

आदेश के तहत डॉ बेहरा को आगामी दो वर्ष की अवधि अथवा स्थानान्तरण/त्यागपत्र/सेवानिवृति होने पर अथवा अन्य आदेश जारी होने तक,जो भी पहले हो तक के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपरोक्त आदेशों की पालना में डॉ.राजश्री बेहरा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया।डॉ बेहरा पूर्व में महात्मा गांधी अस्पताल की अधीक्षक रह चु की हैं तथा उन्हे कोरोना अवधि के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।

घंटी के निशान को दबा कर सब्सक्राइब कीजिए