डॉ ओमकुमारी गहलोत पंचतत्व में विलीन

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर नगर निगम की पहली महिला महापौर रही डॉ.ओमकुमारी गहलोत का सोमवार रात निधन हो गया था। वे 88 वर्ष की थीं। उन्होंने सोजती गेट बेरियां मोहल्ला स्थित आवास पर आखिरी सांस ली। मंगलवार को उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। महामंदिर स्थित माली समाज के स्वर्गाश्रम रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें – सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शुरू

पूर्व महापौर डॉ.ओम कुमारी गहलोत लंबे समय से बीमार थी। वे कुछ समय पहले एम्स में भी भर्ती रही। ओम कुमारी गहलोत जोधपुर की प्रथम महिला महापौर रही थी। 2004 – 2009 तक महापौर रहीं। इससे पहले वह शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड हुई थीं। डॉ.ओम कुमारी सहजता और विनम्रता के लिए जानी जाती थीं।

डॉ ओमकुमार कभी भी विवाद में नहीं रही। जोधपुर नगर निगम कार्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने नगर निगम के खुद के नए भवन में उनके कार्यकाल में ही शिफ्ट हुआ था। सुबह सोजती गेट स्थित बेरियों का मौहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास स्थान से अंतिम यात्रा रवाना हुई।

महामंदिर स्थित माली समाज के स्वर्गाश्रम रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें समाज के साथ कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधि और परिजन मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ओम कुमारी गहलोत को श्रद्धांजलि पोस्ट की। गहलोत ने लिखा कि जोधपुर की प्रथम महिला महापौर डॉ ओम कुमारी गहलोत का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।