Doordrishti News Logo

डॉ.बीएस जोधा बने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल

जोधपुर,डॉ.बीएस जोधा बने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल। चिकित्सा शिक्षा(ग्रुप-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगदीश सिंह मोंगा ने आदेश जारी कर वरिष्ठ आचार्य प्रसूती एवं स्त्री रोग विभाग डॉ बीएस जोधा को डॉ.संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज जोधपुर का 3 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने (जो भी पहले हो) तक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़िए – समस्याओं का समयबद्ध त्वरित करें निस्तारण-कलक्टर

इन आदेशों की पालना में डॉ.बीएस जोधा राजकार्यवश बाहर होने के कारण बुधवार को जोधपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के लिए साक्षात्कार 6 सितंबर को हुये थे।

डॉ बीएस जोधा ने 2005 में जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य का पद ग्रहण किया था। इसके पश्चात वे 2011 में सह आचार्य, 2015 में आचार्य तथा 2019 में वरिष्ठ आचार्य बने।

डॉ बीएस जोधा ने एमबीबीएस तथा एमएस जोधपुर मेडिकल कॉलेज से ही किया है। उन्होंने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में महारथ भी हासिल की है। इनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जनरल में छप चुके हैं।